back to top

कच्छ में दो और भूकंप व बाद के 18 झटके महसूस किये गये

अहमदाबाद। गुजरात के कुछ हिस्सों में रविवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद, तीन दिनों में कच्छ जिले में दो भूकंप और बाद के करीब 18 झटके महसूस किये गये। भूगर्भ विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बाद के 20 झटकों में से दो को आईएसआर ने भूकंप की श्रेणी में रखा है क्योंकि वे अलग अलग भूगर्भीय रेखाओं पर आये थे। ये दोनों झटके सोमवार को आये थे और उनकी तीव्रता क्रमश: 4.6 और 4.1 थी। उन्होंने बताया कि बाद के झटकों में से 3.7 तीव्रता का एक झटका मंगलवार को दिन में दस बजकर 49 मिनट पर आया था जबकि 2.3, 1.7 और 1.9 तीव्रता के तीन झटके सोमवार रात रिकार्ड किये गये थे।

आईएसआर के निदेशक सुमेर चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह तक दर्ज किये गये 19 झटकों में दो 4.6 और 4.1 तीव्रता के भूकंप थे और ये सोमवार को दक्षिण वागड भूगर्भीय रेखा पर अलग अलग जगहों पर आये थे। कच्छ जिला प्रशासन के अनुसार, इन भूकंपों और झटकों में कोई हताहत नहीं हुआ और संपत्ति का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कच्छ जिला अत्यंत जोखिम वाले भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में है और यहां अक्सर कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...