back to top

दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए जो हत्या और डकैती के कई मामलों में लिप्त थे।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी. एस. कुशवाह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए राजा कुरैशी और रमेश बहादुर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुशवाह के अनुसार ए दोनों व्यक्ति हत्या और लूटपाट के कई मामलों में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को कुरैशी और बहादुर ने करावल नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। उन्होंने वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों पर भी गोलियां चलाई थीं और उन्हें घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि उसी दिन नौ बजकर लगभग 20 मिनट पर दोनों ने लोनी के पास सलमान नामक एक व्यक्ति को घसीटकर उसके घर से बाहर निकाला और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार सुबह पांच बजे पुलिस दल ने दोनों को उस समय घेर लिया जब वे ओखला मंडी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस दल पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्वाई की। घटनास्थल से अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गईं तीन पिस्तौल, कारतूस, दो हेल्मेट और मोटरसाइकिल मिली है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...