back to top

भूतपूर्व सैनिक समेत दो व्यक्ति पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ़्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजने के आरोप में एक भूतपूर्व सैनिक और एक अन्य व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ़्तार किया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एटीएस द्वारा सेना के पूर्व जवान और एक अन्य आरोपी को गिरफ़्तार किए जाने की पुष्टि की है। इस संदर्भ में शुक्रवार को एटीएस मुख्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि उत्तर प्रदेश एटीएस को यह सूचना मिली थी कि हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव निवासी पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा पैसों के लालच में सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजता है और जासूसी करता है।

विज्ञप्ति के मुताबिक सौरभ शर्मा को आज लखनऊ, एटीएस मुख्यालय में बुलाकर पूछताछ की गई। विज्ञप्ति के मुताबिक सौरभ शर्मा ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसके द्वारा समय-समय पर सेना की गोपनीय सूचनाएं पैसों की लालच में पाकिस्तानी महिला को दी गई जिसके बदले में उसके खाते में पैसे मिले। विज्ञप्ति के अनुसार पूछताछ में सौरभ शर्मा से मिली जानकारी के आधार पर एटीएस की टीम ने गुजरात के गोधरा के पंचमहाल निवासी अनस गितैली को गिरफ़्तार कर लिया है।

विज्ञप्ति के अनुसार अनस भी सौरभ शर्मा को पैसे भेजता था। एटीएस के अनुसार अनस गितैली के बड़े भाई इमरान गितैली को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में पिछले वर्ष 14 सितंबर को गिरफ़्तार किया गया था। एटीएस के अनुसार आरोपी सौरभ शर्मा को अदालत के समक्ष पेश करके पुलिस हिरासत ली जाएगी जबकि गुजरात में पकड़े गए अनस गितैली को एटीएस टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ आएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...