back to top

श्रीनगर में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। उनमें से एक पाकिस्तानी आतंकवादी था, जो हाल में सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था, तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए दो आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी और लश्कर का शीर्ष कमांडर था, जिसका नाम सैफुल्ला है। वह हाल में श्रीनगर और उसके आसपास सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल था।

सिंह ने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में संवाददाता सम्मेलन में कहा, सैफुल्ला नाम का एक आतंकवादी अभियान में मारा गया है, जो पाकिस्तानी और लश्कर का शीर्ष कमांडर था। वह नौगाम, चदूरा और कंदीजाल में सुरक्षा बलों पर तीन बड़े हमलों में शामिल था। उन्होंने कहा कि इस साल अब तक श्रीनगर शहर में आठ मुठभेड़ हुई है, जिनमें 18 आतंकवादी मारे गए हैं। डीजीपी ने कहा कि कुल मिलाकर इस साल अब तक आतंकवाद विरोधी 75 सफल अभियान चलाए गए हैं जिनमें 180 आतंकवादी मारे गए हैं।

इस साल 138 आतंकवादी और उनके साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियान की उपलब्धियों के संदर्भ में यह पिछले वर्ष की तुलना में एक प्रकार का रिकॉर्ड है। मारे गए और गिरफ्तार आतंकवादियों, दोनों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा है। केंद्रशासित प्रदेश के पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस वर्ष आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए सभी अभियान पेशेवर तरीके से संचालित किए गए।

सिंह ने कहा, ‘बटमालू श्रीनगर के एक अभियान को छोड़कर, जिसमें दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दुर्भाग्यवश एक महिला की मौत हो गई, सभी अभियानों को सुरक्षाबलों ने बड़ी सफाई से अंजाम दिया।’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस साल, जम्मू-कश्मीर के 19 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि सीआरपीएफ के 21 और सेना के 15 जवानों की मौत हो गई। उनमें से अधिकतर जवान नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए।

यह पूछे जाने पर कि क्या लश्कर और अन्य संगठन फिर से श्रीनगर शहर में अपना पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे, डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बल प्रभावी खुफिया नेटवर्क के कारण आतंकवादियों पर नजर रखने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, लश्कर और सभी संगठन, नगर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारा खुफिया नेटवर्क काफी अच्छा और प्रभावी है। इस प्रभावी नेटवर्क की वजह से हमारे जवान उनका पता लगाने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि अभी केवल एक आतंकवादी शहर में सक्रिय है और वह सुरक्षा बलों पर कुछ हमलों में शामिल रहा है। डीजीपी ने कहा, हम उसकी तलाश कर रहे हैं और बहुत जल्द उसे न्याय की जद में लाएंगे। घाटी में अब तक आतंकवाद से अलग होने वाले युवाओं की संख्या के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि 26 ऐसे युवाओं को उनके माता-पिता और पुलिस की मदद से वापस लाया गया है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...