back to top

मप्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी सहित दो कर्मचारियों की मौत

भोपाल लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मध्य प्रदेश में रविवार को हो रहे मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी सहित दो कर्मचारियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया, आज हो रहे मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र देवास के अंतर्गत शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 262 के पीठासीन अधिकारी अनिल नेमा की शनिवार रात मतदान केन्द्र पर दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई।

राव ने बताया इनके अलावा

राव ने बताया इनके अलावा, संसदीय क्षेत्र धार के अंतर्गत कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 170-जलवट में बीएलओ गारू सिंह चोगड़ की भी रविवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। उनकी ड्यूटी आज मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं को लेकर लगाई गई थी। मध्यप्रदेश की आठ लोकसभा सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन एवं खण्डवा के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है।

RELATED ARTICLES

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार…

ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा...

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीखलखनऊ। काकोरी स्थित 'भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम'...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

भूसा : आखिर अंधविश्वास जीत ही गया

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में नाटक का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा डॉ हरिओम...

संगीत-नाटक जैसी कलाओं से जुड़ें किशोरों में मानवता भी जागृत होती है

नाटक बूंद पानी की ने महिलाओं को अपने सम्मान के लिए ऊदा देवी की भांति संघर्ष का मार्ग दिखायालखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी...