back to top

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि उचित समय पर किए गए कार्य सफल और फलदायी होते हैं। इसी संदर्भ में जब सूर्य देव गुरु ग्रह बृहस्पति की राशियों धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो खरमास की शुरूआत होती है। यह अवधि वर्ष में दो बार आती है। इस साल खरमास 15 मार्च से शुरू हुआ था, जो करीब एक महीने तक रहता है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही इसका समापन हो जाएगा। इसके बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार,14 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य गुरु की राशियों में होता है, तब गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर मानी जाती है। इसी कारण इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ और अन्य संस्कारों जैसे शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। साथ ही नया कारोबार शुरू करना, दुकान खोलना, संपत्ति या वाहन खरीदना भी इस दौरान शुभ नहीं माना जाता।

अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त
खरमास खत्म होने के बाद अप्रैल में कई विवाह के लिए शुभ तिथियां मौजूद हैं। इस महीने 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल को विवाह के लिए शुभ दिन माने गए हैं।

मई-जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त
मई में विवाह के लिए 1, 3, 4, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 21, 22 और 23 तारीखें शुभ हैं।
जून में 2, 3, 4, 5, 11, 12, 14, 23, 24 और 30 तिथियां अनुकूल हैं।
जुलाई में 1, 5, 6, 7 और 15 तारीख को विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।

अप्रैल-जुलाई गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त
अप्रैल में 20 तारीख को गृह प्रवेश के लिए अच्छा मुहूर्त है।
मई में 4, 8 और 13 तारीख उपयुक्त मानी गई हैं। जून में 24, 26 और 27 तारीख शुभ हैं। जुलाई में 1, 2 और 6 तारीख को गृह प्रवेश किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...