back to top

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर शिव कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है, जो त्रयोदशी तिथि को होता है। इस दिन भक्त सुबह से व्रत रखकर शाम के समय विशेष पूजा करते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 15 अप्रैल को रात 12 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी, वहीं, इस तिथि का समापन 15 अप्रैल को रात 10 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में 15 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा। शिव परिवार की विधि-विधान से आराधना करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना गया है. ऐसे में हर भक्त यह जानना चाहता है कि अप्रैल माह का पहला और वैशाख महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

बुध प्रदोष व्रत का महत्व
प्रदोष व्रत भगवान शिव की विशेष कृपा पाने का एक श्रेष्ठ माध्यम माना जाता है. खासकर जब यह व्रत बुधवार के दिन पड़ता है, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से भोलेनाथ भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. प्रदोष व्रत का पुण्य प्रभाव जीवन के कष्टों और परेशानियों को दूर करता है. यह व्रत नकारात्मकता और पापों का नाश कर सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग खोलता है. नियमित रूप से यह व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर और पूजा स्थान की साफ-सफाई करें। मंदिर में दीपक जलाएं। भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। शिवजी को धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। सायंकाल प्रदोष काल में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें। शिवलिंग पर पुन: जलाभिषेक करें। प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें या सुनें। शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, धतूरा, आक के फूल और भस्म अर्पित करें। प्रदोष व्रत के दिन कुछ खास नियमों का पालन करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद अपने पूजा स्थान को साफ-सुथरा बनाएं और भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें. फिर पूरे शिव परिवार की विधिपूर्वक पूजा करें और शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प, धूप और दीप अर्पित करें. पूजा के दौरान मन को शांत रखें और पूरी श्रद्धा के साथ प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें. अंत में भगवान शिव की आरती करें और शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें. मान्यता है कि इस विधि से किया गया व्रत विशेष फलदायी होता है. पूजा पूर्ण होने के बाद ही अपना व्रत खोलें, जिससे व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है।

RELATED ARTICLES

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...