back to top

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन किया
लखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार को ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले का आयोजन पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गणेश चन्द्र जोशी-अध्यक्ष पर्वतीय महापरिषद, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिंह रावत, महासचिव रहे। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत शाखा अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोरा एवं महासचिव रमेश चन्द्र उपाध्याय सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि को शाखा के श्री ख्याली सिंह कड़ाकोटी, पुष्कर सिंह नयाल, नारायण सिंह नेगी, टी डी कांडपाल, उमेश कैड़ा, हुकम सिंह, किशन सिंह बोरा, नरेन्द्र सिंह फत्र्याल, द्वारा बुके भेट किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विविध प्रकार के उत्तराखण्डी झोड़ा नृत्य एवं गायन रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दना गीत के साथ हुआ गायक वादक कलाकार हारमोनियम पर नरेन्द्र सिँह फर्त्याल, कार्यक्रम में ग्राउण्ड में 250 से अधिक महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन किया गया जिसमें अनेक पुराने एवं नए झोड़ा गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथिगण एवं दर्शक उपस्थित थे जिनमें पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारीगण, साहित्यकार, समाज सेवी आदि उपस्थित थे जिनमें केएन उपाध्याय, ज्ञान पन्त, केएन पाण्डेय, महेन्द्र पन्त, केसी पन्त, केएस रावत, केएन पाठक, धन सिंह मेहता, पुष्कर सिंह नयाल, जितेन्द्र उपाध्याय,किशन सिंह वोरा,कमल सिंह नेगी, बलवंत वाँणगी, नवीन जोशी, टीडी काण्डपाल, केएस रावत, वीरेन्द्र आर्या, चित्रा काण्डपाल, सुमन रावत राधिका बोरा, विद्याधर पाठक, हरीश चन्द्र जोशी, उमेद सिंह देउपा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। मेले का इतिहास-विदित है कि अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट कस्बे में सम्पन्न होने वाला स्याल्दे बिखौती का प्रसिद्ध मेला प्रतिवर्ष वैशाख माह में सम्पन्न होता है । हिन्दू नव संवत्सर की शुरूआत ही के साथ इस मेले की भी शुरूआत होती है जो चैत्र मास की अन्तिम तिथि से शुरू होता है। यह मेला द्वाराहाट से आठ कि.मी. दूर प्रसिद्ध शिव मंदिर विभाण्डेश्वर में लगता है। मेला दो भागों में लगता है । पहला चैत्र मास की अन्तिम तिथि को विभाण्डेश्वर मंदिर में तथा दूसरा वैशाख माह की पहली तिथि को द्वाराहाट बाजार में । मेले की तैयारियाँ गाँव-गाँव में एक महीने पहले से शुरू हो जाती हैं । चैत्र की फूलदेई संक्रान्ति से मेले के लिए वातावरण तैयार होना शुरू होता है । गाँव के प्रधान के घर में झोड़ों का गायन प्रारम्भ हो जाता है ।

RELATED ARTICLES

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...