back to top

पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत दो दोषियों को 15-15 साल की सजा

गोंडा । उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव समेत दो व्यक्तियों को अदालत ने शनिवार को 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बसंत शुक्ला ने आज बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के काजीदेवर निवासी सुशील शुक्ला ने अपने भाई गौरव पर हमला किए जाने के आरोप में रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव और त्रियुगी नारायण गुप्ता के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अभियोजन के अनुसार, 10 सितंबर 2012 को गौरव अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलायी। अभियोजन के अनुसार, गोली गौरव के पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया।

सुनवायी के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करके तथा अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत ने दोनों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे...

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

पद्मिनी एकादशी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत पड़ता है। ऐसे में...

एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है हास्य नाटक ‘द सेडक्शन’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा नाट्य महोत्सव के द्वितीय संध्या में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...