back to top

दो कार आमने-सामने से टकराईं, तीन की मौत

उन्नाव (उप्र)। जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं ऊंचगांव मार्ग पर ग्राम रग्घूखेड़ा के सामने शुक्रवार देर रात स्कॉर्पियो और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई जबकि एक अन्य को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीघापुर कृपा शंकर कनौजिया ने बताया कि स्कॉर्पियो और कार में हुई आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव के मजरे दलपत खेड़ा से शुक्रवार रोहित की बारात शुक्लागंज गई थी। बारात में गांव के ही शिवबाबू (63), राजकुमार (50), रामनरेश सिंह (58) और प्रेमनाथ (55) कार से शुक्लागंज गए थे। वहीं से वापस लौटते समय रग्घूखेड़ा के सामने ऊंचगांव लालकुआं मार्ग पर धानीखेड़ा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो और कार की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार शिवबाबू सिंह व रामनरेश सिंह व प्रेमनाथ सिंह की मौत हो गई जबकि राजकुमार का उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...