back to top

मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

गोण्डा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास सहित लखनऊ में 50 भवनों को बम विस्फोट करके उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाइयों को गोण्डा पुलिस ने रविवार को छपिया से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को राजधानी स्थित डायल 112 मुख्यालय पर एक संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें मुख्यालय के आवास समेत राजधानी के 50 भवनों को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई थी, जांच में संदेश प्रेषित करने वाला मोबाइल नम्बर जिले के छपिया थाना क्षेत्र के टीकर का निकला। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में लखनऊ के पुलिस आयुक्त से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की विभिन्न शाखाओं ने संयुक्त छानबीन करते हुए स्वदेश गौड़ उर्फ राजा बाबू तथा मनीष को गिरफ्तार किया।

नैयर ने बताया कि पूछताछ के दौरान राजा बाबू ने स्वीकार किया कि उसने अपने मोबाइल से यह संदेश भेजा था जिसकी पुष्टि तकनीकी जांच में भी हुई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार राजा बाबू के भाई मनीष को साक्ष्य मिटाने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसने मोबाइल को तोड़कर साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि अब तक की छानबीन के आधार पर सामने आया है कि इस बार आपसी रंजिश के चलते राजा ने गांव के कुछ लोगों को फंसाने के उद्देश्य से इस प्रकार का धमकी भर संदेश भेजा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...