back to top

बागपत भाजपा नेता की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

लखनऊ। बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक बागपत के जनसम्पर्क अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अंकुश और मयंक डागर को भाजपा पूर्व अध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को हुई इस घटना के बारे में बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि “पिछले दो सालों से मैं कह रहा हूं कि इस इलाके में अवैध हथियारों की भरमार है। शायद ही कोई ऐसा गांव होगा जहां के 20 से 30 घरों में हथियार न हों, लोग इस बारे कुछ ज्यादा ही बोलते हैं।”

उन्होंने कहा कि “अभियान चलाकर ऐसे लोगों की पहचान करनी चाहिए जिनके पास ऐसे हथियार हैं। गुंडों और आपराधिक इतिहास रखने वालों और उनको राजनीतिक सरंक्षण देने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव में आये कार्रवाई की जानी चाहिये।”

भाजपा की बागपत जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष संजय खोखर (52) की मंगलवार सुबह तिलवाड़ा मार्ग पर हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है जबकि थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय खोखर की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये इस प्रकरण में जांच करके दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया था कि छपरौली इलाके के तिलवाडा निवासी संजय खोखर (52) मंगलवार सुबह अपने नलकूप की ओर टहलने जा रहे थे।

इसी बीच पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा था कि हत्या का कारण प्रथम दृष्टया रंजिश लग रहा है। खोखर को दो गोलियां मारी गई हैं। इनमें एक सिर में और एक सीने में लगी है।

घटना की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने छपरौली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

इस बीच, राज्य सरकार ने देर रात बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक अनित कुमार को हटाकर उनके स्थान पर गाजियाबाद में तैनात रहे मनीष मिश्रा को भेजा। इस मामले में छपरौली पुलिस थाने के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक ने एक ट्वीट में कहा “बागपत में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के दृष्टिगत एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।”

इस बीच मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस घटना पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए अपने ट्वीट में एक तस्वीर टैग करते हुए कहा “ये बागपत के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हैं जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तब उसका नारा था : ‘न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार।’

लल्लू ने कहा क्या भाजपा की सरकार की हकीकत यह है कि “लूट-हत्या-बलात्कार से मचा है हाहाकार। यही है असली भाजपा की सरकार।” उन्होंने कहा कि सरकार ने गुंडों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।

गौरतलब है कि संजय खोखर करीब तीन साल भाजपा जिलाध्यक्ष रहे थे। 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था।

वहीं, लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में जांच करके दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...