back to top

ट्रंप की यात्रा से गरीब, मध्यमवर्गीय भारतीयों के जीवन पर रत्ती भर फर्क नहीं पड़ेगा : शिवसेना

मुंबई। डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को लेकर शिवसेना ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की करीब 36 घंटे की भारत यात्रा से गरीब और मध्यम वर्गीय भारतीयों के जीवन पर रत्ती भर असर नहीं पड़ेगा।

शिवसेना ने कहा कि ट्रंप ने भारत के लिए रवाना होने से पहले कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापार पर बातचीत करने जा रहे हैं जिससे साफ होता है कि उनकी यात्रा का उद्देश्य अमेरिकी व्यापार बढ़ाना है। शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय के अनुसार, ट्रंप की यात्रा से भारत में गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के जीवन पर रत्ती भर भी असर नहीं पड़ने वाला। तो उनकी यात्रा के गुणगान और उस पर उत्साहित होने का सवाल ही कहां उठता है।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दल ने अपने संपादकीय में लिखा, अगर ट्रंप की यात्रा को लेकर कहीं उत्सुकता है तो वह अहमदाबाद में हो सकती है, जहां वह सबसे पहले पहुंच रहे हैं। इसमें लिखा गया है कि ट्रंप के दौरे से ज्यादा इस बात की चर्चा हो रही है कि वह जिस सड़क से गुजरेंगे वहां झुग्गियों को छिपाने के लिए कैसे दीवार बनाई जा रही है।

संपादकीय में लिखा है, खबर है कि ट्रंप भारत में धार्मिक आजादी पर रोकटोक के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। ये हमारे आंतरिक विषय हैं। यह देश लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए लोगों से चलता है और उन्हें किसी बाहरी से इस पर मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है। मुखपत्र के अनुसार इसके बजाय ट्रंप को अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में पर्यटन का आनंद उठाना चाहिए।

शिवसेना ने कहा कि जब ट्रंप अपने आगमन के करीब 36 घंटे बाद भारत से रवाना होंगे तो भारत की धरती पर उनकी यात्रा की कोई छाप नहीं रहेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...