back to top

मियामी में अगले साल होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं करूंगा : ट्रंप

वेस्ट पाम बीच (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका को अगले साल मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे और इस वर्ष की वैश्विक बैठक में एक अमेरिकी सरकारी प्रतिनिधि के साथ किए गए बर्ताव के कारण इस अफ्रीकी देश को किए जाने वाले सभी भुगतान और रियायत बंद कर देंगे।

ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हुए शिखर सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजने का फैसला किया था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वहां श्वेत लोगों का हिंसक उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं दशकों तक नस्लीय रंगभेद का सामने करने वाले दक्षिण अफ्रीका ने इस दावे को निराधार बताया है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने सप्ताहांत में शिखर सम्मेलन के समापन के समय अपनी जी-20 मेजबानी की जिम्मेदारियां अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को सौंपने से इनकार कर दिया था।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘इसलिए मेरे निर्देश पर दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी-20 के लिए निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसकी मेजबानी अगले साल फ्लोरिडा के बड़े शहर मियामी में की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वे इस योग्य नहीं हैं कि उन्हें कहीं भी सदस्यता दी जाए… और हम तुरंत प्रभाव से उन्हें दिए जाने वाले सभी भुगतान और सब्सिडी बंद कर रहे हैं।

जोहानिसबर्ग में हुए शिखर सम्मेलन का जी-20 के संस्थापक सदस्य और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका ने बहिष्कार किया था। यह शिखर सम्मेलन पहली बार अफ्रीका में आयोजित किया था। बैठक के घोषणापत्र में विकासशील देशों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर अधिक ध्यान दिया गया था, जिसके बाद अमेरिका ने इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।

सोमवार को अमेरिका ने जी-20 की अध्यक्षता संभाल ली। परंपरा के अनुसार, मेजबान देश जी-20 की अगली अध्यक्षता संभालने वाले राष्ट्र को एक प्रतीकात्मक लकड़ी का हथौड़ा सौंपता है। लेकिन बैठक के बहिष्कार के कारण दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से इसे लेने के लिए कोई अमेरिकी अधिकारी मौजूद नहीं था।

अमेरिका अपने दूतावास से एक प्रतिनिधि भेजना चाहता था। दक्षिण अफ्रीका ने इसे यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि रामाफोसा के लिए एक कनिष्ठ अधिकारी को प्रतीक सौंपना अपमानजनक होगा। ट्रंप ने कहा है कि 2026 का जी-20 शिखर सम्मेलन मियामी के पास डोरल में स्थित उनके गोल्फ क्लब में आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...