back to top

ट्रंप ने फिर उठाया भारत के ऊंचे शुल्क का मुद्दा, मोदी से करेंगे बातचीत

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भारत यात्रा से पहले एक बार फिर व्यापार में ऊंचे शुल्क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत कई साल से अमेरिका के साथ व्यापार में सख्त रवैया अपनाए हुए है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इस बारे में उनकी बातचीत होगी। ट्रंप पहले भी कई बार भारत पर व्यापार के मामले में अमेरिका के उत्पादों पर काफी ऊंचे शुल्क लगाने की शिकायत कर चुके हैं। वह भारत को शुल्क लगाने का चैंपियन तक कह चुके हैं।

ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को पहली भारत यात्रा पर जा रहे हैं। वह अहमदाबाद से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। उसके बाद आगरा और नई दिल्ली जाएंगे। कोलोराडो में गुरुवार को कीप अमेरिका ग्रेट रैली में उन्होंने कहा, मैं अगले सप्ताह भारत जा रहा हूं और हम व्यापार पर बात करने वाले हैं। वह कई साल से हमारे साथ सख्त व्यवहार कर रहे हैं।

ट्रंप ने अपने हजारों समर्थकों के सामने कहा कि वह वास्तव में मोदी को पसंद करते हैं और वे आपस में व्यापार पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, हम कुछ बातचीत करेंगे, व्यापार पर भी बातें होंगी। यह हमें बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। वे हमारे ऊपर शुल्क लगाते हैं… दुनिया में सबसे ऊंचे शुल्क लगाने वालों में से भारत भी एक है।

इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार में कुछ मुद्दों पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के बीच बड़े व्यापार समझौते से पहले इस यात्रा के दौरान कुछ सहमतियों की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान व्यापार समझौता होने की संभावनाओं को कम करते हुए कहा कि दोनों देश बेहतर व्यापार समझौता कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि समझौता उनकी पसंद का नहीं होने की स्थिति में इस पर चल रही बातचीत की गति धीमी पड़ सकती है।

ट्रंप ने लास वेगास में होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम की शुरुआत में कहा, मैं भारत जा रहा हूं और हम वहां जबर्दस्त व्यापार समझौता कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हो सकता है कि हम बातचीत की गति को धीमा करें या चुनाव के बाद समझौता करें। मेरा मानना है कि ऐसा हो भी सकता है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।

ट्रंप ने कहा, हम तभी समझौता करेंगे जब यह अच्छा होगा क्योंकि हम अमेरिका के हितों को आगे रख रहे हैं। लोगों को यह पसंद आए या नहीं, लेकिन हम अमेरिका के हितों को वरीयता दे रहे हैं। भारत-अमेरिका के बीच माल एवं सेवा में द्विपक्षीय कारोबार अमेरिका के वैश्विक व्यापार का तीन फीसदी है। ट्रंप ने कोलोराडो रैली में भारत यात्रा और इस दौरान भव्य स्वागत की संभावनाओं के बारे में बातें की।

उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि वहां एक करोड़ लोग हमारा स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े खेल के मैदानों में से एक और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम तक के रास्ते में साठ लाख से एक करोड़ लोग तक मौजूद रह सकते हैं। कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की हालिया रपट के अनुसार, भारत के लिए यह व्यापारिक रिश्ता अहम है।

2018 में भारत के लिए अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार रहा। पहले स्थान पर यूरोपीय संघ था। भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत और यूरोपीय संघ की 17.8 प्रतिशत रही। भारत अब माल एवं सेवाओं के व्यापार मामले में अमेरिका का आठवां सबसे बड़ा साझेदार देश है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...