back to top

ट्रंप ने किया बड़ी धोखाधड़ी का दावा, कहा- उच्चतम न्यायालय जाऊंगा

वाशिंगटन। अमेरिकी राजनीति में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कई राज्यों में चल रही मतगणना के बीच दावा किया कि अमेरिकी जनता के साथ बड़ी धोखाधड़ी की जा रही है और वह इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएंगे। अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लकिन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से है।

उन्होंने यह दावा ऐसे समय किया है जब परिणाम रोमांचक दौर में पहुंच गए हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। बाइडेन 224 इलेक्टोरल कॉलेज सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं जबकि ट्रंप को 213 सीटों पर जीत हासिल हुई है। विजेता को कुल 538 में से कम से कम 270 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। राष्ट्रपति का पसंदीदा न्यूज नेटवर्क माने जाने वाले फॉक्स न्यूज के अनुसार 50 प्रतिशत मत डेमोक्रेट उम्मीदवार को मिले हैं जबकि ट्रंप को 48.4 प्रतिशत मत मिले हैं।

ट्रंप ने चुनाव को अमेरिकी जनता के साथ धोखौ करार दिया और कहा, ‘स्पष्ट रूप से कहूं, हमने यह चुनाव जीत लिया।’ उन्होंने यह भी कहा कि मतों की गिनती रोकने के लिए उनकी योजना उच्चतम न्यायालय जाने की है। राष्ट्रपति ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का कोई हवाला दिए बिना कहा, अचानक सब कुछ रुक गया। यह अमेरिकी जनता के साथ धोखाधड़ी है। यह देश के शर्म की बात है। हम यह चुनाव जीत रहे थे।

ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में अपने भाषण में कहा, करोड़ों लोगों ने हमें वोट दिया है। उन्होंने दावा किया, बेहद निराश लोगों का एक समूह दूसरे समूह के लोगों को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है। हम बड़े जश्न की तैयारी में थे। हम जीत रहे थे। लेकिन अचानक सब बदल दिया गया। ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि मतदान रोका जाए। उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय जाएंगे।

उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य अब इस देश की भलाई के लिए अखंडता सुनिश्चित करना है। यह एक बहुत बड़ा क्षण है। यह हमारे देश के साथ एक बड़ा धोखा है। हम चाहते हैं कि कानून का उचित तरीके से उपयोग किया जाए। इसलिए हम अमेरिकी उच्चतम न्यायालय जा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बाइडेन के अभियान प्रबंधक ने ट्रंप के बयान को अपमानजनक, अभूतपूर्व और गलतै बताया।

वहीं मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया ने राष्ट्रपति की आलोचना की है। राष्ट्रपति के कदम की आलोचना करते हुए न्यूयार्क टाइम्स ने कहा कि किसी भी निर्वाचित नेता को यह अधिकार नहीं है कि वह मतों की गिनती को रोकने का आदेश दे। उधर वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि लाखों मतों की गिनती अभी की जानी है और ऐसी संभावना है कि नतीजे आने में कई दिन लग सकते हैं।

उधर बाइडेन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उनसे धैर्य बनाए रखने को कहा। उन्होंने पेन्सिलवेनिया और मिशिगन सहित अन्य राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कि उन्हें जीत की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चुनाव के विजेता की घोषणा करने का काम उनका या टंप का नहीं है। उन्होंने कहा, यह अमेरिकी लोगों का फैसला है। लेकिन मैं परिणाम को लेकर आशान्वित हूं।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...