back to top

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, PM मोदी कोे फोन पर दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में दिवाली का उत्सव मनाया और इस अवसर पर भारत व भारतीय-अमेरिकी समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

ट्रंप ने कहा,मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आज मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा की। मोदी व्यापार को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमने यह भी बात की कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध न हो, और यह एक बहुत अच्छा संकेत है। उन्होंने आगे कहा, वह एक महान व्यक्ति हैं और वर्षों से मेरे अच्छे मित्र बन गए हैं।

अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने पारंपरिक रूप से दीये जलाकर दिवाली उत्सव की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “दिया प्रकाश के अंधकार पर विजय का प्रतीक है यह ज्ञान की अज्ञानता पर और अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि दीये की लौ हमें ज्ञान के मार्ग पर चलने, परिश्रम करने और अपने आशीर्वादों के लिए सदैव कृतज्ञ रहने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर ट्रंप प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एफबीआई निदेशक काश पटेल, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैबार्ड, व्हाइट हाउस उप प्रेस सचिव कुश देसाई, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा शामिल थे।

अमेरिकी संसद में द्विदलीय प्रस्ताव
इसी बीच, अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाला एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रस्ताव तीन मिलियन से अधिक भारतीय-अमेरिकियों जिनमें हिंदू, जैन और सिख समुदाय शामिल हैं की संस्कृति, आध्यात्मिकता और योगदान का सम्मान करता है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...