back to top

ट्रम्प महाभियोग के सभी आरोपों से बरी

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पद के दुरुपयोग और कांग्रेस (संसद) की कार्वाई बाधित करने के आरोपों से बुधवार को बरी कर दिया।

ट्रम्प के खिलाफ आरोपों की कई हफ्ते तक जांच के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाले निम्न सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति पर पद के दुरुपयोग और कांग्रेस की कार्वाई बाधित करने का अभियोग दिसम्बर में लगाया था। रिपब्लिकन बहुमत वाले सीनेट में पद के दुरुपयोग के मामले में 52 सांसदों ने ट्रम्प को बरी करने के लिए और 48 ने उनके खिलाफ वोट डाला। वहीं कांग्रेस की कार्वाई बाधित करने के आरोप से ट्रम्प को बरी करने के लिए 53 और उन्हें इस मामले में दोषी करार के लिए 47 सांसदों ने वोट किया।

रिपब्लिकन मिट रोमनी ने पद के दुरुपयोग के मामले में ट्रम्प के खिलाफ वोट डाला लेकिन कांग्रेस की कार्वाई बाधित करने के मामले में उन्होंने ट्रम्प को बरी करने के पक्ष में वोट दिया। व्हाइट हाउस ने मतदान के तुरन्त बाद कहा, राष्ट्रपति डेमोक्रेट के इस शर्मनाक व्यवहार को भूल आगे बढऩे को तैयार हैं और अमेरिकी लोगों की ओर से 2020 और उसके बाद भी अपना काम जारी रखने को उत्साहित हैं।

ट्रम्प ने कहा कि वह फर्जी महाभियोग पर देश की जीत पर चर्चा करने के लिए व्हाइट हाउस से गुरुवार दोपहर 12 बजे सार्वजनिक बयान जारी करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने भी डेमोक्रेट पर निशाना साधते हुए कहा, डेमोक्रेट के फर्जी महाभियोग की कोशिश की आज पूरी तरह पुष्टि हो गई और राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प निर्दाेष साबित हुए। जैसा कि हमने हमेशा कहा है वह दोषी नहीं है।

ग्रिशम ने कहा, सीनेट ने महाभियोग के निराधार आरोपों के खिलाफ वोट किया… केवल राष्ट्रपति के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों- सभी डेमोक्रेट और एक रिपब्लिकन ने मनगढ़ंत महाभियोग के आरोपों के पक्ष में वोट किया। ट्रम्प के 2020 राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के प्रबंधन ब्रैड पार्स्केल ने कहा, उनके पास करने को कुछ नहीं था, उन्हें पता था वह उन्हें (ट्रम्प को) मात नहीं दे सकते, इसलिए उनपर महाभियोग का मामला चला दिया। यह हमेशा से 2016 में दिए 6.3 करोड़ लोगों के वोट को बर्बाद करने का घिनौना तरीका और 2020 चुनाव में हस्तक्षेप करने का पारदर्शी प्रयास था। इस बीच, डेमोक्रेटिक ने रिपब्लिकन बहुमत वाले सीनेट पर अमेरिकी लोगों की इच्छा और संविधान के प्रति उनके कर्तव्य को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैन्सी पैलोसी ने कहा, आज, राष्ट्रपति और सीनेट के रिपब्लिक सदस्यों ने अराजकता को मान्यता दी और और हमारे संविधान की जांच और संतुलन की प्रणाली को अस्वीकार किया। पैलोसी ने कहा, राष्ट्रपति इस बात पर जोर देंगे कि उन्हें बरी कर दिया गया।

सुनवाई के बिना कोई बरी नहीं हो सकता और गवाहों, दस्तावेजों और सबूतों के बिना कोई सुनवाई नहीं हो सकती। डेमोक्रेट की शीर्ष नेता ने कहा, सबूतों दबाकर और एक निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया के बुनियादी तत्वों को नजरअंदाज कर रिपब्लिकन सीनेट ने खुद को राष्ट्रपति द्वारा किए कृत्यों का भागीदार बनाया।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...