back to top

गुजरात में ट्रक ने 14 प्रवासी मजदूरों समेत एक बच्ची को कुचला, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

सूरत। गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को सड़क किनारे सो रहे राजस्थान के 13 प्रवासी मजदूरों और एक साल की बच्ची समेत 15 लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सभी की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए 15 लोगों में आठ महिलाएं और मध्यप्रदेश का एक प्रवासी मजदूर भी है। मौके पर ही उनमें से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में मध्यप्रदेश के 19 वर्षीय मजदूर के अलावा सभी लोग दक्षिण राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के गांवों के निवासी थे। पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक वाकया सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के पास हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की धाराओं के तहत ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ट्रक ड्राइवर और वाहन का सहचालक भी दुर्घटना में घायल हो गया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरत की पुलिस अधीक्षक (एसपी) उषा राडा ने बताया कि ट्रक ने तड़के किम-मांडवी रोड के किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। एसपी ने बताया, ट्रक किम से मांडवी जा रहा था। दूसरी ओर से आ रहे गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

उन्होंने बताया, दुर्घटना में ट्रक के आगे की खिड़की का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया जिससे ड्राइवर देख नहीं पाया। टक्कर के कारण ट्रक सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया और सड़क किनारे सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए तीन लोगों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया, सूरत में ट्रक हादसे में हुई मौतें दुखद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...