back to top

तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करते हुए मतदाताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और धमका रहे हैं।

एक बयान में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल शांतिपूर्ण मतदान चाहता है, जबकि भाजपा ऐसा नहीं चाहती है। उन्होंने कहा, आज बंगाल में केंद्रीय बल आम लोगों खासकर वंचित लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और धमका रहे हैं।

उप्र की 13 लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक 46.17 प्रतिशत मतदान

दिव्यांग लोगों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। केंद्रीय बल मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं कि कमल दबाओ नहीं तो ठोक देंगे। उन्होंने कहा, मीडिया के पास इस तरह के वीडियो हैं। कुछ सार्वजनिक भी हो चुके हैं।

ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षा बल के कर्मियों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की । उन्होंने कहा, हम हिंसा के खिलाफ हैं और चाहते हैं मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण हो।

लेकिन भाटपारा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने हिंसा की है। भाटपारा में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मित्रा और भाजपा के पवन कुमार सिंह का मुकाबला है। भाजपा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वाले गुंडे मतदाताओं को धमका रहे हैं।

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, तृणमूल कांग्रेस को हार का डर है इसलिए वे लोग हिंसा कर रहे हैं। अगर वे अपनी जीत को लेकर इतने ही आश्वस्त होते तो हिंसा की जरूरत ही क्या थी।

दिल्ली में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी चुनाव आयोग से आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों को तैनात रखने का आदेश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने आशंका जताई है कि चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस मतदाताओं के एक धड़े को निशाना बना सकती है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...