back to top

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचन
लखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26 की द्वितीय प्रस्तुति के रूप में दो-अकेली का नाट्य मंचन अनुपम बिसारिया के कुशल निर्देशन में बौद्ध शोध संस्थान में मंचित किया गया। मंचन से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति गिरीश चन्द्र मिश्र द्वारा दीप प्रज्जवलित कर नाटक से संबंधित समस्त कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया गया इसके पश्चात् संस्था के आलोक कुमार पाण्डे संरक्षक एवं अचला बोस संस्थापिका/अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। नाटक के कथानक के अनुसार एक माँ से पैदा दो सगी बहनें एक घर में दो सगे भाइयों से ब्याही जाती हैं। बड़ी बहन नसीबन जिसका शौहर अव्वल दर्जे का अय्याश होता है, जब तक जिंदा रहा उसको मारता पीटता रहा, उसकी जिन्दगी दोजख बना दी वह सब कुछ सहती रही इसी उम्मीद पर के एक दिन उसका बेटा जलाल बड़ा होकर उसका सहारा बनेगा, उसके गम बाँटेगा मगर जलाल आस्मा से शादी होने के बाद अपनी बीवी और बेटे छोटू को लेकर अलग रहने चला जाता है और नसीबन एक बार फिर अकेली, तन्हा रह जाती है।
दूसरी तरफ छोटी बहन जीनत निकाह होते ही विधवा हो जाती है अब ना कोई आस ना औलाद उसे नसीबन ही सहारा देती है दोनों मिलकर जलाल और छोटू पर अपनी मोहब्बत निसार करती है मगर उनके घर छोड़ने पर दोनों एकदम तन्हा और अकेली रह जाती हैं ना कोई रिश्तेदार ना कोई दु:ख बाटने वाला सिर्फ पेट पालने के लिये स्कूल के बच्चों को भुट्टे सेंक कर बेचती है और किसी तरह अपना गुजारा करती हैं। लेकिन पूरा दिन रोज एक जिन्दगी की तरह काटना पड़ता है कभी लड़ती हैं, कभी प्यार जताती हैं, कभी एक दूसरे पर इल्जाम लगाती हैं कभी रूठती हैं फिर खुद ही एक दूसरे को मनाती हैं बस यही जिन्दगी का सफर है, इस नाटक का यहां पर समापन होता है। नाटक के मुख्य पात्रों में नसीबन की भूमिका में सुषमा शुक्ला तथा जीनत की भूमिका में अनीता वर्मा, सज्जन मियां की भूमिका में अनुपम बिसारिया नाट्य निर्देशक एवं जलाल की भूमिका में योगेश शुक्ला तथा छोटू की भूमिका में वंश शुक्ला ने अपने सश्क्त अभिनय से रंग दर्शकों को अत्यधिक प्रभावित किया।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...