back to top

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म है
लखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के अनोखे कॉन्सेप्ट और विजन के बारे में जानकारी दी गई। रनिंग हॉर्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निमार्ता आदर्श गुंडूराज हैं। कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म है और अब इसे हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है ताकि यह देशभर के व्यापक दर्शकों तक पहुंच सके। चार्टर्ड अकाउंटेंट से फिल्ममेकर बने आदर्श गुंडूराज, जो इससे पहले दो फिल्मों में हीरो के रूप में काम कर चुके हैं और अब फिल्म कैलेंडर में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें स्माइलिंग स्टार के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने इस प्रोजेक्ट के पीछे की प्रेरणा और ऐसी कहानियां बताने के महत्व के बारे में बात की जो संवेदनशीलता और समझ को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के दौरान टीम ने बताया कि कैलेंडर महिला जीवन से जुड़े पहलुओं, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और इन अनुभवों के रिश्तों तथा रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभाव को दशार्ती है। यह फिल्म एक रोचक कहानी के साथ-साथ सार्थक संवाद शुरू करने का प्रयास भी करती है। फिल्म में आदर्श गुंडूराज, रमेश इंदिरा, प्रकाश थुमिनाडु, गुरुनंदन, मालाश्री, सुचेंद्रप्रसाद, चंद्रप्रभा, शिव प्रदीप, सुष्मिता नायक, निविश्का पाटिल और अमृथा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नवीन शक्ति ने किया है। इसका संगीत सुनाद गौतम ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी रमेश कोइरा और एडिटिंग सुरेश अरुमुगम ने की है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ङॠऋ तथा कांतारा फेम विक्रम मोर ने डिजाइन किए हैं। फिल्म की कहानी और निर्माण आदर्श गुंडूराज ने किया है, जबकि शिव प्रदीप सह-निमार्ता हैं और महंताश आर सह-निर्देशक हैं।
कैलेंडर 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का वितरण वीके फिल्म्स (विजय किरागंदूर फिल्म्स) द्वारा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

गुरुद्वारा यहियागंज में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व आज

शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगेलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाश...

पं. साजन मिश्र से छात्रों ने सीखी संगीत की बारीकियां

चार दिवसीय गायन कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...