back to top

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज होगी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए जुटते हैं। अलविदा नमाज के लिए मस्जिदों में भी खास तैयारी की जाएगी। इस्लामिक सेन्टर आॅफ इंडिया की ओर से अलविदा जुमा की नमाज का समय भी जारी कर दिया गया। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि जामा मस्जिद ईदगाह में अलविदा की नमाज दोपहर 12:45 पर होगी। वहीं नदवें में दोपहर एक बजे नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद दरगाह शाहमीना शाही में एक बजे, मस्जिद एक मिनारा अकबरी गेट पर 12:35 पर अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। शहर की मस्जिदों में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।
मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि जुमअतुल विदा (अलविदा) 13 मार्च को होगी। मौलाना ने सम्बंधित विभागों से अपील की कि सफाई, और हिफाजत का विशेष एहतिमाम किया जाये ताकि किसी नमाजी को कोई दिक्कत न पेश आये। उन्होने कहा कि जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में अलविदा की नमाज दोपहर 12:45 पर होगी। मौलाना कहा कि आखिरी अशरे की पांच ताक रातों में शबे कद्र तलाश करना चाहिए। यानी 21, 23, 25, 27, 29 रमजान मुताबिक 10 , 12, 14, 16 और 18 मार्च में से कोई एक रात शबे कद्र होगी।
इस बरकत वाली रात के लिए खुदापाक ने फरमाया है कि शबे कद्र हजार महीनों से बेहतर है यानी इस एक नूरानी रात में इबादत का सवाब 83 वर्ष 4 माह से अधिक है। और नबी पाक का इरशाद है कि जिस शख्स ने शबे कद्र में ईमान के साथ और सवाब की उम्मीद के साथ कयाम किया तो उसके पिछले गुनाह माफ कर दिये जाते है। मौलाना फरंगी महली ने कहा कि ईद की नमाज से पहले फित्र: जरूर अदा करें ताकि जो लोग जरूरत मन्द हैं वह भी ईद की खुशियों में शरीक हो सकें।

बाजारों में खूब दिखी रौनक, महिलाओं ने की खरीदारी
रमजान की तैयारियों को लेकर बाजारों में दिन में खूब खरीदारी हुई। खजूर, केला, सेब, अंगूर के साथ खीरा ककड़ी और गाजर खूब बिके। वही महिलाओं ने विभिन्न तरह के पापड़ खरीदने के साथ इफ्तारी के लिए बेसन आदि की खरीदारी की। इसके अलावा किनारे की दुकानों में भीड़ लगी रही। लोगों ने राशन भी खरीदा। शाम होते ही अकीदतमंद बाजार में निकल पड़े। उन्होंने दूधी, दही, चीनी, घी, खीरा, तरबूज, खरबूज, मौसीमी, नारंगी, नींबू, सेवई के अलावा किराना सामग्री की खरीदारी की। बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ रही। घरों में महिलाएं पाक रमजान माह को लेकर किचेन की तैयारी में जुटी रहीं। किन चीजों की जरूरत है की सूची बनाई और बाजार जा रहे परिवार के सदस्यों को थमा दीं। रमजान को देखते हुए पुराने लखनऊ के मार्केट में कारीगरों द्वारा सेवई के लच्छे तैयार करना शुरू कर दिए हैं, क्योंकि रोजेदार सहरी में दूध-लच्छे खाना अधिक पसंद करते है। पुराने शहर के खदरा, हुसैनाबाद, अकबरी गेट, नक्खास, मौलवीगंज, काजमैन और कश्मीरी मोहल्ला आदि इलाके के बाजारों में लच्छे की दुकानें सज गई है। यह दुकानदार 160 से 200 रुपये किलो लच्छे बेच रहे हैं।
रमजान में खजूर की बड़ी अहमियत होती है। हर रोजेदार चाहता है कि वह बेहतर खजूर से अपना इफ्तार करे और दूसरों को भी कराए। ऐसे खजूर की मांग है, जो स्वादिष्ट व पौष्टिक हो। रोजेदारों की पसंद को देखते हुए खजूरों की एक से बढ़कर एक वैराइटी मार्केट में आ गई है। खाड़ी देशों समेत इराक व इरान आदि से आने वाले खजूरों की मांग सबसे ज्यादा है। इसमें अजवा खजूर की मांग रोजेदारों में सबसे ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

कंपनियों के लिए कर्ज गारंटी को लेकर ईसीएलजीएस जैसी व्यवस्था पर काम जारी: अधिकारी

नयी दिल्ली। सरकार पश्चिम एशिया संकट के बीच कंपनियों के लिए आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) जैसी व्यवस्था शुरू करने पर विचार कर...

RR के खिलाफ स्टार्क की मौजूदगी से मजबूत मिलेगी DC को

जयपुर। दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछले कुछ मैच के निराशाजनक नतीजों पर विचार के लिए अधिक समय नहीं है क्योंकि टीम को शुक्रवार को...

ड्रेसिंग रूम के अंदर ई-सिगरेट पीने पर इस खिलाड़ी पर हुई कार्रवाई, 25 प्रतिशत का जुर्माना भी लगा

नयी दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर बृहस्पतिवार को मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन पर यह जुर्माना मुल्लांपुर...