back to top

आरक्षण में पारदर्शिता

पंचायत चुनावों के लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं थी कि संकट काल में कराया जाये। प्रदेश की पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि कोरोना और उसके कारण लागू लॉकडाउन के कारण जो आर्थिक क्षति हुई है उसकी रिकवरी शुरू हो। जिनके रोजगार गये हैं उनका पुनर्नियोजन हो जाये। अर्थव्यवस्था, कारोबार और शिक्षण-प्रशिक्षण की गतिविधियां शुरू हो। इसके बाद चुनावों का आयोजन किया जाये, क्योंकि पंचायत चुनाव ऐसी दुरूह प्रक्रिया है जिसका कोई विशेष लाभ नेतृत्व विकसित करने या फिर ग्रामीण में नहीं मिला है।

पंचायत चुनावों ने गांव-गांव, घर-घर विवाद और दुश्मनी की गहरी खाई खोद दी है। एक बार चुनाव होने के बाद अगले पांच साल तक दुश्मनी निकालने में बड़े पैमाने पर हिंसा होती है और काूनन व्यवस्था के समक्ष संकट खड़ा होता है। गौरतलब है कि जब देश में हर दिन साठ-सत्तर संक्रमण के मामले आ रहे थे तब लॉकडाउन लगाया गया था और जब दस हजार मामले आ रहे हैं और लगातार दूसरी लहर का खतरा बना हुआ है तब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।

इसकी तत्काल न तो कोई जरूरत है और न ही इसके कोई फायदे सामने आये हैं। देश में टेÑन नहीं चल रही है, स्कूल ज्यादातर अभी बंदी जैसी स्थिति में हैं और यह ठीक भी है क्योंकि सतर्कता जरूरी है। ऐसे में जब सरकार पंचायत चुनाव कराने जा रही है तो पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि चुनाव के दौरान कोविड गाइडलाइन बहुत कड़ाई के साथ पालन किया जाये, क्योंकि दूसरी लहर का खतरा बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक जटिल प्रक्रिया है।

करीब नौ लाख प्रतिनिधियों का चुनाव त्रि-स्तरीय पंचायतों के गठन के लिए किया होता है। नौ लाख से अधिक प्रतिनिधियों के चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या भी बीस-पच्चीस लाख तक पहुंच जाती है। इतनी बड़ी संख्या में जिला, क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों एवं उनके प्रमुखों के लिए आरक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से तय करना और इसमें आने वाली आपत्तियों का निस्तारण जटिल एवं श्रम साध्य प्रकिया है और इसमें प्राय: गड़बड़ी होती है।

गड़बड़ी का ही परिणाम है कि पचास प्रतिशत की आरक्षण व्यवस्था में सभी पदों पर एक बार आरक्षण और दूसरी बार ओपेन कैटेगरी में रखना चाहिए, लेकिन तमाम ऐसी पंचायतें हैं जिनका कभी आरक्षण ही नहीं हुआ। ऐसी भी पंचायतें हैं जो प्राय: आरक्षित ही रहीं। लखनऊ नगर निगम इसका ज्वलंत उदाहरण है। स्थानीय निकायों में भी पंचायत जैसी ही आरक्षण प्रक्रिया है। लखनऊ नगर निगम के लिए पांच बार चुनाव हुए लेकिन कभी एससी, एसटी या ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं रही।

चार बार अनारक्षित रहने के बाद पांचवी बार महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी। इस कारण राजधानी को पहली महिला मेयर मिलने में दो दशक लग गये। बहरहाल प्रदेश सरकार ने कभी आरक्षित नहीं हुई सीटों को प्राथमिकता से आरक्षित करने और आरक्षित सीटों को चक्रानुक्रम में अनारक्षित करने की जो स्पष्ट नीति लागू की है उससे उम्मीद है कि आरक्षण संबंध विसंगति दूरी होंगी और 1995 से चक्रानुक्रम आरक्षण का पालन किया जाये।

RELATED ARTICLES

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

कीर्तन से टूटता है माया का बंधन, विश्वास से मिलती है भक्ति की शक्ति

राघवेन्द्र सरकार की सेवा में कोई सेवानिवृत्ति नहीं : जगद्गुरु रामभद्राचार्य लखनऊ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को संगीतमय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस भी नवधा...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...