back to top

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार तड़के करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुआ। मकान मालिक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का घर काफी पुराना और जर्जर था। उमस भरी गर्मी के कारण एयर कंडीशनर चल रहा था और परिवार के सभी सात सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुकी इमारत की छत और दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं, जिससे पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन छह लोगों की मौत हुई, वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। इसमें प्रमोद श्रीवास्तव (60 वर्ष),रीता देवी (55 वर्ष),नितिन (25 वर्ष),माधुरी (23 वर्ष),माधव (2 वर्ष),अद्विक उर्फ बाबू (10 माह)। वहीं, परिवार के बड़े बेटे अमन (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ सिटी आशुतोष मिश्र, नगर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, घायल का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश और मकान की जर्जर स्थिति हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

लखनऊ में नम आंखों से मायावती ने उमाशंकर सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और रसड़ा (बलिया) से पांच बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह...

50 वर्ष पुराने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को मिलेगा अवसर, 5,000 से अधिक छात्र संख्या वाले संस्थान होंगे पात्र

प्रत्येक शोधपीठ को 5 वर्षों के लिए 2 करोड़ रुपए का एकमुश्त अनुदान, एफडी के ब्याज से होगा शोधपीठों का नियमित संचालन वेद, उपनिषद, रामायण,...

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और दोस्त सोनू खान की मौत...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...