back to top

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

  • विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश
  • बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया उत्साहवर्धन, छात्राओं ने साझा किए यादगार पल
  • व्यावहारिक शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक चेतना का हो रहा विकास : मंत्री संदीप सिंह

लखनऊ।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी), अतरौली (अलीगढ़) की छात्राओं के लिए बुधवार का दिन अविस्मरणीय रहा। शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचीं छात्राओं ने लोकतंत्र के इस मंदिर का भ्रमण कर न केवल इसकी गरिमा को निकट से महसूस किया, बल्कि यह भी जाना कि प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था किस प्रकार संचालित होती है। इस दौरान उन्होंने समझा कि जनहित से जुड़े विषयों पर विधानसभा में किस प्रकार चर्चा होती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विधानसभा भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्हें सदन की कार्यवाही, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और विधायी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक अनेक प्रश्न पूछे और उनकी जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान किया गया, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उनकी समझ और अधिक समृद्ध हुई।

इस अवसर पर छात्राओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से भी भेंट की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का प्रेरक संदेश भी दिया।

भ्रमण के दौरान अतरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ यादगार पल साझा किए। उन्होंने छात्राओं को पूरे मनोयोग से अध्ययन करने और जीवन में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके साथ स्मृति स्वरूप फोटो भी खिंचवाए।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेटियां देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और इस प्रकार के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक भ्रमण से बालिकाओं में सुशासन, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रणाली के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित होती है।

RELATED ARTICLES

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और दोस्त सोनू खान की मौत...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...