back to top

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

  • 12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड
  • अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा रही डिजिटल आईडी, एक संस्थान से दूसरे संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया होगी सुगम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र-2026 के तृतीय दिवस सदन की कार्यवाही में सहभाग करते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का पक्ष रखा तथा सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण, सुशासन एवं समग्र विकास के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

विधान परिषद में चर्चा के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों के शैक्षणिक रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करने और उनके समस्त दस्तावेजों को एक ही स्थान पर सुरक्षित रखने के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा छात्रों के हित में ‘अपार (APAAR) आईडी’ योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक बच्चे के लिए 12 डिजिट की एक यूनिक आईडी बनाई जाती है। यह डिजिटल आईडी बच्चे के लिए जीवन भर उपयोगी साबित होगी, जिससे उसके सभी शैक्षिक प्रपत्र डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे और किसी भी शैक्षणिक संस्थान में जाने पर तत्काल डिजिटल वेरिफिकेशन संभव हो सकेगा। इससे छात्र-छात्राओं के एक संस्थान से दूसरे संस्थान में स्थानांतरण एवं प्रवेश की प्रक्रिया भी बेहद सुलभ होगी।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अभिभावकों की पूर्ण सहमति से बनाई जा रही है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपदीय अधिकारियों, स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरित एवं अनुप्राणित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चों की अपार आईडी बन सके। उन्होंने इसे छात्रों के व्यापक हित में केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया।

RELATED ARTICLES

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और दोस्त सोनू खान की मौत...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...