back to top

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और दोस्त सोनू खान की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, फाफामऊ (प्रयागराज) निवासी अहजम (28), मोहम्मद जैद (30), उमर (24), आबान अहमद और सोनू खान कार से झांसी की ओर रवाना हुए थे। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र स्थित खिल्ली गांव के पास हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आबान अहमद और दोस्त सोनू खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। परिजन उसी से मुलाकात करने के लिए झांसी जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES

50 वर्ष पुराने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को मिलेगा अवसर, 5,000 से अधिक छात्र संख्या वाले संस्थान होंगे पात्र

प्रत्येक शोधपीठ को 5 वर्षों के लिए 2 करोड़ रुपए का एकमुश्त अनुदान, एफडी के ब्याज से होगा शोधपीठों का नियमित संचालन वेद, उपनिषद, रामायण,...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...