back to top

धसान नदी में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबकर मौत

बांदाा /महोबा। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में धसान नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पनवाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम धसान नदी में नहाने के दौरान फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी दो सगे भाइयों जितेंद्र कुमार (33) और राजा (30) की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पनवाड़ी क्षेत्र के नैपुरा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। उसका छोटा भाई राजा सोमवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाला था।पुलिस के अनुसार, जितेंद्र अपने परिवार के साथ किराए के मकान में पनवाड़ी कस्बे में रह रहा था। रविवार शाम वह अपने भाइयों रंजीत, राजा, पुत्र सिद्धांत और साले दिलीप के साथ झारखंड धाम घूमने गया था।

वहां सभी लोग धसान नदी में नहाने लगे। इस दौरान जितेंद्र का बेटा सिद्धांत गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में पहले जितेंद्र पानी में उतरा और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन वह स्वयं डूब गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका छोटा भाई राजा भी नदी में उतर गया और दोनों की डूबकर मौत हो गई।एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना पर देर रात गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...