back to top

भारी बारिश के बाद मुंबई में थमा यातायात सामान्य हुआ, आईएमडी के अलर्ट के कारण स्कूल बंद

मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के बाद बृहस्पतिवार को वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार की सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया। भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया, लोकल ट्रेनों का आवागमन थम गया और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि बुधवार को उपनगर अंधेरी में भारी बारिश के कारण 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने नौ माह की एक गर्भवती महिला को घाटकोपर के एक अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की, क्योंकि रात में भारी बारिश के कारण उसे वहां जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल पाया था। मुंबई के अधिकतर हिस्सों में बृहस्पतिवार की सुबह बारिश रुक गई, हालांकि बादल छाये रहे।अधिकारियों के अनुसार, मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा हैं, हालांकि कुछ सेवाओं में थोड़ी देरी हुई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसें भी सुबह से सड़कों पर दिखीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इससे पहले मुंबई एवं आसपास के इलाकों – ठाणे, पालघर, रायगढ़ के लिए बृहस्पतिवार की सुबह रेड अलर्ट जारी किया था। बीएमसी ने कहा कि आईएमडी ने सुबह आठ बजे अद्यतन की गई अपनी मौसम संबंधी जानकारी में बिजली चमकने के साथ गरज के साथ तूफान आने, भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बीएमसी ने बृहस्पतिवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।

भारी बारिश के कारण ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी बृहस्पतिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है। बीएमसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, मुंबईवासी, अगर जरूरत नहीं हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। बुधवार को भारी बारिश के बाद भांडुप के सोनापुर इलाके समेत कई जगहों पर सड़कें मानो तेज धार वाली नदियों में बदल गईं क्योंकि कई क्षेत्रों में शाम के पांच घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

घाटकोपर-अंधेरी रोड, खैरानी रोड, एलबीएस मार्ग और कुछ अन्य सड़कों पर कुछ स्थानों पर सीने तक पानी भर गया। कई लोगों ने उनके घरों में पानी घुस जाने के कारण सामान को नुकसान पहुंचने की शिकायत की। सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशनों के बीच बुधवार को लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद होने से दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और अन्य स्टेशनों पर हजारों यात्री फंस गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम रहा।

मध्य रेलवे के मुख्य कॉरिडोर पर सायन और ठाणे स्टेशनों के बीच तथा हार्बर कॉरिडोर पर चूनाभट्टी और मानखुर्द स्टेशनों के बीच कुछ स्थानों पर रेल पटरियां पानी में डूब जाने के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं रात में कुछ घंटों के लिए बाधित रहीं। कालाचौकी थाने में तैनात महाराष्ट्र सुरक्षा बल के एक जवान ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह बुधवार रात आठ बजे ठाणे स्टेशन से बायकुला (मुंबई में) के लिए एक फास्ट ट्रेन में सवार हुआ और रात 12 बजकर 55 मिनट पर चिंचपोकली स्टेशन पहुंचा। आम तौर पर यह दूरी 45 मिनट में तय होती है।

बारिश के बीच पुलिस ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की क्योंकि उसे अस्पताल तक जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल पा रहा था। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, मैं पंतनगर पीएसटीएन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करता हूं, जिन्होंने नौ महीने की गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्होंने कहा, रात पौने 11 बजे थे और भारी बारिश के कारण महिला को अस्पताल तक जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था। महिला को संकट में देखकर हमरे गश्त वाहन पंत नगर मोबाइल। ने उसकी मदद की और उसे राजावाड़ी अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचा दिया।

भारी बारिश के कारण अन्य जलस्रोतों और नालों के साथ मीठी नदी उफान पर है। बीएमसी ने बताया कि बुधवार रात को मीठी नदी में जलस्तर 3.90 मीटर तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार सुबह यह 1.5 मीटर पर बह रही थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में मुंबई, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 117.18 मिलीमीटर, 170.58 मिलीमीटर और 108.75 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शाम पांच बजे से रात 10 बजे के बीच मुंबई, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 87.79 मिलीमीटर, 167.48 मिलीमीटर और 95.57 मिलीमीटर बारिश हुई।

RELATED ARTICLES

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...