back to top

व्यापार तनाव, महंगाई के आंकड़े, एफआईआई के रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

नयी दिल्ली । स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़ों, व्यापार से जुड़े घटनाक्रमों, कंपनियों के तिमाही नतीजों और विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक बाजार के रुझान भी कारोबारी धारणा को प्रभावित करेंगे। शुक्रवार यानी 15 अगस्त को शेयर बाजार स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, इस सप्ताह सभी की निगाह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों, भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी।

अब तिमाही नतीजों का सीजन समाप्त होने वाला है। सप्ताह के दौरान अशोक लेलैंड, ओएनजीसी, आईओसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और अन्य कंपनियों के नतीजे आएंगे, जिससे शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 742.12 अंक या 0.92 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 202.05 अंक या 0.82 प्रतिशत नीचे आया। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, इस सप्ताह व्यापार वार्ता, व्यापक आर्थिक आंकड़े, तिमाही नतीजे और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का प्रवाह बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका से कोई घटनाक्रम बाजÞार को प्रभावित करेगा।

मीणा ने कहा,भारत, अमेरिका और चीन इस सप्ताह महत्वपूर्ण आंकड़े जारी करेंगे। ऊंचे शुल्क की वजह से 12 अगस्त को आने वाला अमेरिका का मुद्रास्फीति का आंकड़ा काफी महत्व रखता है। भारत के मुद्रास्फीति के आंकड़े भी उसी दिन जारी होंगे। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही का नतीजों का सीजन लगभग समाप्ति की ओर है, लेकिन कुछ कंपनियों ने अभी तक अपने नतीजे घोषित नहीं किए हैं।

विदेशी निवेशकों ने इस महीने अबतक भारतीय शेयर बाजार से लगभग 18,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रमुख-संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा,तिमाही नतीजों का सीजन अब समाप्त हो रहा है, जिससे शेयर-विशिष्ट गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, हमारा मानना है कि शुल्क के मोर्चे पर स्पष्टता आने तक शेयर बाजार में कमजोरी की स्थिति रहेगी। इस अस्थिर माहौल में, निवेशक घरेलू मोर्चे की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...