back to top

टोक्यो ओलंपिक: ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने घुटनों के बल बैठ किया नस्लवाद का विरोध

नई दिल्ली।  रेफरी की सीटी बजते ही ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने एक-दूसरे को देखा और एक घुटने के बल बैठ गईं। विपक्षी की टीम चिली ने भी ऐसा किया। एक घंटे के बाद अमेरिकी और स्वीडिश खिलाड़ियों ने नस्लवाद के विरोध में यह कदम उठाया। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन ये नजारा देखने को मिला। फीफा भी पहले मैदान में किसी भी तरह के विरोध के पक्ष में नहीं था लेकिन पिछले साल इस दिशा में नियमों में राहत दी क्योंकि अमेरिकी में एक अंग्रेज अधिकारी के हाथों अश्वेत जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद यूरोप में इसको लेकर खिलाड़ी विरोध कर रहे थे। पहले जर्सी पर भी कोई ऐसा स्लोगन लगाने पर रोक थी लेकिन बाद में फीफा ने रेफरियों से कहा कि वो खिलाड़ियों को विवेकपूर्ण निर्णय के साथ अनुमति दे दें।

53 साल पहले हुआ था ब्लैक सैल्यूट 

1968 के मेक्सिको सिटी खेलों में दो अश्वेत अमेरिकी एथलीटों टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस ने 200 मीटर की दौड़ जीतने के बाद पदक मंच पर ब्लैक पॉवर सैल्यूट किया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उन पर प्रतिबंध लगाया और उन्हें वापस अमेरिका भेज दिया गया। उन्होंने अमेरिका में अश्वेतों की बराबरी के लिए हो रहे संघर्ष के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए ऐसा किया।

 

ब्रिटेन ने की जीत से शुरुआत

ब्रिटेन की टीम ने चिली को पहले मैच में 2-0 से पराजित कर जीत के साथ अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत की। सैपोरो में बिना दर्शकों के खेले गए मैच में ब्रिटेन की ओर से इलेन व्हाइड ने दोनों हाफ में गोल किए। पहला गोल 18वें मिनट में जबकि दूसरा गोल 73वें मिनट में किया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...