back to top

Tokyo Olympics: 25 भाई-बहनों की जोड़ी में छह जुड़वा जोड़ियां भी शामिल, टोक्यो ओलंपिक में मचाएंगी धमाल

नई दिल्ली। पांच साल पहले रियो ओलंपिक में 36 भाई बहनों की जोड़ियों ने चुनौती पेश की थी तो इस बाद टोक्यो में 25 भाई-बहनों की जोड़ियां धमाल मचाएंगी। इनमें से छह जोड़ियां जुड़वां भाई-बहनों की हैं। रूस की 22 साल की जुड़वां बहनों अरीना और दीना की जोड़ी जिम्नास्टिक में पदक के लिए ताल ठोकेंगी। एवरिना बहनों की यह जोड़ी पहली बार ओलंपिक में खेलेंगी। ब्रिटेन के 26 वर्षीय ल्यूक और पैट की भाइयों की जुड़वां जोड़ी बॉक्सिंग के रिंग में पंच लगाएगी। पैट के यह दूसरे जबकि ल्यूक के पहले ओलंपिक होंगे। ब्रिटेन के ही 28 वर्षीय एडम और साइमन येट्स की जुड़वां भाइयों की जोड़ी साइक्लिंग तो 16 साल की जुड़वां बहनें जेनिफर और जेसिका जिम्नास्टिक में करतब दिखाएंगी। फ्रांस की जुड़वां तैराक ट्रेंबल बहनें लौरा और शार्लोट पहली बार ओलंपिक में उतरेंगी।

 

अमेरिका की फुटबॉल टीम में पहली बार दो बहनें क्रिस्टी और सैम मेविस तो गोल्फ में नेली और जेसिका कोर्डा दावा पेश करेंगी। वहीं वाटर पोलो टीम में माकेंजी और आरिया फिशर रियो ओलंपिक में जीते अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेंगी। तलवारबाज केली और कर्टनी हर्ले दूसरी बार एक-साथ खेलेंगी। बहनों की यह जोड़ी 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी है। एरिक और काविका शौजी की भाइयों की जोड़ी लगातार दूसरी बार अमेरिका की बास्केबॉल टीम में खेलेंगे। रियो में अमेरिकी टीम ने कांसा जीता था। निशानेबाजी की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हेनरी और जैक्सन लीवरेट भाई एक-साथ निशाना साधेंगे।

 

ब्रिटेन की टिफनी पोर्टर और सिंडी सेंबर बहनें बाधा दौड़ में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। रियो में भी सेंबर चौथे तो पोर्टर सातवें स्थान पर रही थी। विलियम्स बहनें जोडी और हन्ना रिले में साथ दौड़ेंगी। जोडी 400 मीटर में भी भाग लेंगी। मथिल्डा और चार्लोटे बहनें रोइंग टीम में दम दिखाएंगी।  लिचफील्ड बंधु मैक्स और जो पानी से सोना निकालने उतरेंगे।

 

 

ब्रिटेन की हॉकी टीमों में हैरी और हन्ना मार्टिन की भाई-बहन की जोड़ी खेलेगी। हैरी के यह तीसरे ओलंपिक होंगे जबकि हन्ना पहली बार चुनौती पेश करेंगी। बहन एमिली और भाई टॉम फोर्ड रोइंग में किस्मत आजमाएंगे। तुर्की के एट्स और डेनिज सिनार भाइयों की जोड़ी लगातार चौथी बार सेलिंग में चुनौती पेश करेगी।

 

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...