back to top

Tokyo Olympics: दो एथलीट समेत चार लोग संक्रमित

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने गए खिलाड़ियों के कोविड-19 संक्रमित होने की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को खेल गांव में दो खिलाड़ियों सहित चार लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए। गुरुवार को इनके संक्रमित होने की पुष्टि की गई। टोक्यो ओलंपिक से जुड़े लोगों की अब तक कोरोना जांच करने के बाद इस महीने संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।

 

 

बुधवार को नीदरलैंड के स्केटबॉर्डर कैंडी जैकब्स और चेक गणराज्य के टेबिल टेनिस खिलाड़ी पावेल सिरुसेक की जांच की गई जिसमें वे कोरोना संक्रमित निकले। जिसके बाद उन्हें खेल गांव छोड़ना पड़ा और होटल में क्वारंटीन किया गया। दो अतिरिक्त खेल संबंधित सदस्य एक श्रेणी जिसमें कोच और टीम के अधिकारी शामिल हैं जो खेल गांव में उपस्थित थे। आयोजकों के मुताबिक 1 जुलाई से खेल गांव में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर 91 हो गई है। वहीं आयोजकों ने भी दो एथलीटों को संक्रमित होने की बात मान ली है। लेकिन यह भी साफ है कि इससे टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से लेकर 8 अगस्त के दरम्यान किया जाएगा।

 

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक का आयोजन साल 2020 में होना था। लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इन खेलों को एक साल तक के लिए टाल दिया गया। उधर टोक्यो में लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को टोक्यो में 1387 नए मामले कोरोना के आए थे।

 

 

हालांकि जापान सरकार की तरफ से पूरी कोशिश की गई है कि इन खेलों पर कोरोना का असर न पड़े। बीते दिन प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने भी कहा था कि उन्हें इस मुश्किल समय में टोक्यो ओलंपिक का सफल आयोजन करके दिखाना है। जबकि कोविड-19 का प्रभाव को रोकने के लिए टोक्यो में छह हफ्ते का कोरोना आपातकाल पहले ही लगाया जा चुका है।

 

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...