back to top

टीम इंडिया और कीवियों के बीच मुकाबला आज

माउंट मोनगानुई। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में उतरेगी तो उसकी पूरी कोशिश वाइटवाश से बचने की होगी। करिश्माई कप्तान केन विलियमसन के चोट के कारण बाहर होने के बावजूद मेजबान ने टी20 श्रृंखला में मिली शर्मनाक हार को भुलाकर पहले दो वनडे जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली। विलियमसन अगर फिटनेस टेस्ट में खरे उतरते हैं तो आखिरी मैच में खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच अंतर शीर्षक्रम का प्रदर्शन रहा है।

रोहित शर्मा और शिखर धवन के चोट के कारण बाहर हैं जबकि विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। फार्म में चल रहे केएल राहुल बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतर रहे हैं। शीर्षक्रम भारत की ताकत रहा है जो इस श्रृंखला में नाकाम रहा। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भारत को चिर परिचित शुरूआत नहीं दिला सके। रोहित की कमी भारत को बुरी तरह खली। रोहित ने पिछले 12 महीने में वनडे क्रिकेट में 57 . 30 की औसत से रन बनाये हैं।

उनकी गैर मौजूदगी में रन बनाने का पूरा दारोमदार कोहली पर आ गया जिन्होंने दो मैचों में 66 रन बनाये। भारत ने टी20 श्रृंखला 5 . 0 से जीती थी लेकिन वनडे में हालात एकदम उलट गए। पिछली बार 2019 में भारतीय टीम ने यहां वनडे श्रृंखला 4 .। से जीती लेकिन टी20 श्रृंखला 2 .। से हार गई थी। पिछली बार भारतीय टीम यहां 2014 में वनडे श्रृंखला 4 .। से हारी थी।

श्रेयस अय्यर ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया लेकिन रोस टेलर दोनों मैचों में भारतीय टीम पर हावी रहे। अय्यर फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सके जो टेलर ने बखूबी किया। राहुल, साव, अय्यर, केदार जाधव और युजवेंद्र चहल ने सोमवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। कोहली सबसे पहले अभ्यास के लिये उतरे जिन्होंने तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों का सामना किया।

मनीष पांडे उनके बाद आये जबकि ऋषभ पंत ने लंबे अभ्यास सत्र में भाग लिया। पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद से सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेला है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी को छोड़कर सभी तेज गेंदबाजों ने अभ्यास किया। न्यूजीलैंड ने लेग स्पिनर ईश सोढी और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को टीम में शामिल किया है। सोढी ने कोहली को हैमिल्टन में गुगली पर आउट किया।

सोढी और टिकनेर न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे जिसने भारत ए के खिलाफ लिंकन में दूसरा अनधिकृत टेस्ट ड्रा खेला। उन्होंने चौथे और आखिरी दिन खेल में हिस्सा नहीं लिया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सेंटनेर पेट में संक्रमण के शिकार हैं जबकि स्काट कुग्लेन को बुखार है।
टीम
भारत: विराट कोहली, पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी।
न्यूजीलैंड: टाम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), मार्टिन गुप्टिल, रास टेलर, कालिन डी ग्रैंडहोमे, जिमी नीशम, स्काट कुगलेइजन, टाम ब्लंडेल, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, हैमिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन।
मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...