back to top

सामग्री मंचों के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर अभियान चलाएगा टिकटॉक

नई दिल्ली: वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने मंगलवार को कहा कि वह इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को उपयोगकर्ता जनित सामग्री मंचों के जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करेगा। उसकी योजना जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उपयोगकर्ता जनित सामग्री मंचों का तात्पर्य ऐसे प्लेटफॉर्म से है जहां सामग्री उपयोगकर्ता द्वारा तैयार की जाती है। कंपनी ने कहा कि उसने देश में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम को अमल में लाने के लिए डिजिटल इम्पावरमेंट फाउंडेशन (डीईएफ) से हाथ मिलाया है। भारत सरकार और अदालत ने मंच के कथित दुरुपयोग को लेकर पिछले दिनों चीन की कंपनी की आलोचना की थी।

 

टिकटॉक के सार्वजनिक नीति (भारत) के निदेशक नितिन सलुजा ने बयान में कहा, भारत में इंटरनेट की पैठ तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत महसूस की जा रही है। हमारा मानना है कि वेट ए सेक टू रिफ्लेक्ट अभियान उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट और ऑनलाइन मंचों का जिम्मेदारीपूर्ण, सम्मानजनक और रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। बयान के मुताबिक, डीईएफ पहले चरण में देश के 10 राज्यों के प्रमुख शहरों में जागरूकता कार्यशाला आयोजित करेगा। अभियान में तीन फिल्मों को शामिल किया गया है जो कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले लोगों से जुड़ी वास्तविक स्थितियों और घटनाओं पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...