back to top

टाइगर-3 का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

मुंबई। सलमान खान अभिनीत फिल्म टाइगर 3 ने रिलीज के दूसरे ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म रविवार को दीपावली के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी।

खान के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, टाइगर 3 ने सोमवार को 58 करोड़ रुपये की कमाई की। यह किसी भी हिंदी फिल्म द्वारा सोमवार को सबसे अधिक कमाई है। फिल्म ने अन्य भाषा में 1.25 करोड़ रुपये कमाए।

टाइगर-3 ने रिलीज के पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है की अगली कड़ी है। फिल्म की टिकटों की अग्रिम बुकिंग पांच नवंबर को शुरू हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कमाई के मामले में शाहरुख खान की जवान (53.23 करोड़) और सनी देओल की गदर-2 (43.08) को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के दूसरे दिन 70.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...