back to top

शराब पीने से तीन की मौत मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

फिरोजाबाद(उप्र)। जनपद के शेखपुरा में मंगलवार को शराब सेवन से हुई मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खैरगढ़ के थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली, एसआई विजेंद्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जिले के थाना खैरगढ़ के क्षेत्र शेखपुरा में मंगलवार को तीन व्यक्तियों की कथित शराब सेवन से मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया था कि थाना खैरगढ़ के क्षेत्र शेखपुरा निवासी 30 वर्षीय नवी चंद एवं 32 वर्षीय संजय उर्फ संजू यादव आपस में रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं।

परिजनों के अनुसार इन दोनों ने सोमवार शाम को शराब पी थी और मंगलवार सुबह इनकी हालत बिगड़ी और बाद में इनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने दिल का दौरा पडऩे से मौत की बात बताई थी। मंगलवार देर शाम एक अन्य व्यक्ति अवधेश (34) की भी मौत हो गई थी। इसने भी शराब का सेवन किया था। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मामले की जांच उप मंडलीय मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है। इसके अलावा आबकारी विभाग से भी जांच करने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...