back to top

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, कई घायल

जयपुर । राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को रोडवेज बस और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हनुमानगढ़-संगरिया मार्ग पर नगराना गांव के पास उस समय हुआ जब रोडवेज बस बजरी से भरे डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। उसने बताया कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान तीन यात्रियों की मौत हो गई। हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं। तीन लोगों की मौत हो गई, चार गंभीर रूप से घायल हैं और 10 को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया उन्होंने बताया कि क्रेन की मदद से डंपर और बस को घटनास्थल से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। अतिरिक्त जिलाधिकारी उम्मेद लाल मीणा घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, गंभीर रूप से घायलों को बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...