back to top

दिल्ली विधानसभा से आप के छह विधायक मार्शल की मदद से बाहर किए गए

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के छह विधायकों को सदन से मार्शल की मदद से बाहर कर दिया गया। यह कार्वाई विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा विधायकों को आपत्तिजनक टी-शर्ट उतारने के निर्देश दिए जाने के बाद की गई।

सदन से बाहर किए गए विधायकों में संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, प्रेम कुमार, सोम दत्त और अजय दत्त शामिल हैं।कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने आप विधायकों के टी-शर्ट पहनकर सदन में आने पर आपत्ति जताई जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि विपक्ष ने सदन में जनहित के मुद्दे पर चल रही चर्चा में बाधा डाली, इसलिए उन्हें मार्शल की मदद से बाहर किया जा रहा है।मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी अध्यक्ष से आप विधायकों को सदन की कार्यवाही से हटाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद विधायक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।इसके बाद आप विधायकों ने भाजपा सरकार के कथित साइकिल घोटाले को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया।विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा, नियमों में स्पष्ट है कि सदन में असंसदीय भाषा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया और विपक्ष से सदन में अपना नेता तय करने को कहा।

RELATED ARTICLES

JPSC Protest में बढ़ा तनाव, छात्रों ने कहा- आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश, आगे न बढ़ें प्रदर्शनकारी

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब...

महिला हॉकी विश्व कप : आसान नहीं रहा भारत का 1974 से 2022 तक का सफर

नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी का जिक्र होता है तो आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन पुरूष टीम की समृद्ध विरासत की बात होती है लेकिन...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल के नहीं होने पर सुनवाई स्थगित की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखने वाले वकील के अनुरोध पर अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले...

युवा भाजपा नेता विराज सागर दास सैकड़ों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

विराज सागर दास ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी लखनऊ में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा...

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

यूपी में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हर घर...

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, कलाकारों...