back to top

युवा भाजपा नेता विराज सागर दास सैकड़ों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

विराज सागर दास ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी लखनऊ में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। सुबह विक्रमादित्य मार्ग से निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा में बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट एवं डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के प्रेसिडेंट, बैडमिंटन एसोसिएशन आॅफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, उ.प्र. बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष व यू.पी. ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए।

जयहिंद और वंदेमातरम का उद्घोष करते हुए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यह पद यात्रा कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा की भव्यता देखते ही बनी। हर ओर सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था। इस यात्रा से भाजपा के युवा नेता विराज सागर दास ने राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया। और सुबह से श्री विराज सागर दास के आवास पर यात्रा में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर रहीं। कुछ देर में ही लोगों का विशाल जनसमूह एकत्र हो गया।

युवा भाजपा नेता विराज सागर दास सैकड़ों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

सभी कतारबद्ध होकर भाजपा के युवा नेता विराज सागर दास की अगुआई में देशभक्ति के जयकारे लगते हुए मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक मुख्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के संबंध में भाजपा युवा नेता विराज सागर दास ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का उत्सव बना है। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव से ओत-प्रोत इस यात्रा ने हम सभी के भीतर देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया है।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल के नहीं होने पर सुनवाई स्थगित की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखने वाले वकील के अनुरोध पर अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले...

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

यूपी में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हर घर...

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, कलाकारों...

असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता में आगे आया बॉलीवुड

असम बाढ़ पीड़ितों के 500 घर बनवाएंगे सलमान खान मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए एनजीओ ग्लोबल सिख्स...

सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि...

सीएम फडणवीस बोले- ‘रामायण को आस्कर नहीं मिला तो होगी निराशा

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिल्म रामायण को आॅस्कर नहीं मिलता है, तो उन्हें निराशा होगी। उन्होंने यह बात गुरुवार...