back to top

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

यूपी में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष प्रदेश के सभी 75 जनपदों में तिरंगा संगीत समारोह (तिरंगा कॉन्सर्ट) आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर होने वाले इन आयोजनों का उद्देश्य राष्ट्र नायकों का सम्मान करने के साथ भावी पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।राज्य सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही तिरंगा मेला, तिरंगा संगीत समारोह और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

तिरंगा संगीत समारोह में वंदे मातरम का सामूहिक गायन, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य, स्कूलों के विद्यार्थियों, पुलिस बैंड और सेना के बैंड की संगीतमय प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में वीरों के योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहा, हजरतगंज, घंटाघर चौक, जनेश्वर मिश्र पार्क, एमरॉल्ड मॉल, लुलु मॉल समेत कई प्रमुख स्थानों पर तिरंगा कॉन्सर्ट प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण किया जाए। इसके अलावा जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापार मंडलों, सामाजिक संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), सरकारी कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस तथा परिवहन क्षेत्र से जुड़े संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...