back to top

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आगरा जिले के कौलरा कला और बरकुला गांव में शराब की चार दुकानों को सील कर दिया है। पुलिस ने हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की है कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुयी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार की रात की है।

सूत्रों के अनुसार मरने वालों की पहचान राधे (42), अनिल (34) एवं गया प्रसाद (50) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि राधे एवं अनिल कौलरा गांव के जबकि गया बरकुला गांव का रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि रामवीर (30) का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन चारों ने एक स्थानीय दुकान से शराब खरीद कर पी थी और उसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगरा देहात के पुलिस अधीक्षक (पूर्व) अशोक वेंकट ने  बताया कि राधे, अनिल एवं गया की मौत हो गयी जबकि रामवीर का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया, मरने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है और पोस्टमॉर्टम के बाद इसका पता चल पायेगा। वेंकट ने बताया कि दो गांवों में शराब की चार दुकानों को सील कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि राधे के परिवार के लोगों ने पुलिस की अनुमति के बगैर उसके शव का सोमवार की रात अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि दो अन्य शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...