back to top

मथुरा में जानलेवा बुखार से तीन और बच्चों की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में फैला जानलेवा बुखार दिनोंदिन और अधिक खतरनाक होता जा रहा है। बीते दो दिन में डेंगू और बुखार से एक किशोर और दो बच्चों की मौत हो गई। इनमें छह माह का बच्चा भी शामिल है। इससे पूर्व फरह क्षेत्र के कोह व गोवर्धन के जचौंदा गांव में बुखार से कई बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जनपद के मांट क्षेत्र के टैंटीगांव निवासी मुकेश के छह माह के बेटे लव को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि सुरीर के गांव लोहई में राजन के आठ वर्षीय पुत्र रोहित को मंगलवार की रात अचानक बुखार और पेट में दर्द हुआ। परिजन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार, लोहई निवासी पिंकी के 15 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने बुधवार को डेंगू से दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में सर्वेक्षण शुरू कराकर बुखार पीडतों के नमूने एकत्र किए हैं। नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शशिरंजन का कहना है कि सुरीर व लोहई में टीमें भेजी गई हैं।

 

संचारी रोग नियंत्रण के प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वर्ण जयंती अस्पताल, जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में मलेरिया व डेंगू के जो मरीज भर्ती हैं उनमें से ज्यादातर की सेहत में सुधार हो रहा है। फरह व छाता क्षेत्र के गांवों में कराए गए सर्वेक्षण में अब तक डेंगू के 327 मामले पाए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि मलेरिया व डेंगू की बीमारी न फैलने देने के लिए पंचायत विभाग के कर्मचारी गांवों में लार्वा-रोधी छिड़काव, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कर रहे हैं। साथ ही पानी इकट्ठा होने से रोकने व अन्य सावधानियों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि मच्छर न पैदा हो सकें।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...