back to top

पेड़ों पर एक ही परिवार के तीन सदस्य फांसी से लटके पाये गये

पुलिस को आत्महत्या का संदेह

नवसारी। गुजरात में नवसारी जिले के सुदूर गांव में एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर के समीप दो पेड़ों पर फांसी पर लटके पाये गये। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। वंसदा थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार सुबह को वंसदा तालुका के मोलाअंबा गांव में मानसिक रूप से परेशान 31 वर्षीय योगेश धताल, उसके पिता जतारभाई धताल (58) और मां मानिकबेन धताल (56) अपने घर के समीप आम के दो पेड़ों पर फांसी पर लटके पाये गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस को उस पहाड़ी गांव में पहुंचने में कई घंटे लग गये क्योंकि वहां वाहन जाने का कोई मार्ग नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि तीनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस उपनिरीक्षक पी वी वासव ने कहा, उस व्यक्ति (योगेश) की बहन भी उसी गांव में अपने पति के साथ रहती है और सबसे पहले उसी ने तीनों शव देखे। उसने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था और किसी बीमारी से उबरने के बाद पिछले दो सालों में वह आत्महत्या करने का तीन बार प्रयास कर चुका था। वासव ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि इस व्यक्ति के माता-पिता अपने बेटे को शव देखकर स्तब्ध रह गये और फिर उन्होंने एक पेड़ पर कथित रूप से फांसी लगा दी जिसके समीप के एक अन्य पेड़ पर उसने (योगेश ने) अपनी जान दे दी थी। अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए वंसदा के एक अस्पताल में ले जाये गये और डॉक्टरों ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला जान पड़ता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...