back to top

चाईबासा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में आज तड़के मनमादुबेड़ा और केन्तई गांवों के बीच टेबो पुलिस थानांतर्गत पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन क्सलियों को मार गिराया जबकि एक घायल नक्सली समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने घटना की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में पीएलएफआई संगठन के नक्सली एकत्रित होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद आज तड़के घेराबंदी कर उन्हें आत्समर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई कर भीषण मुठभेड़ में इस नक्सली संगठन के तीन नक्सलियों को मार गिराया।

इसमें एक नक्सली घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल नक्सली के अलावा सुरक्षा बलों ने एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। घायल नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। पूरे इलाके की अभी भी छानबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...