back to top

इस बार 75 प्रतिशत उपस्थिति की बाध्यता हटायेगा सीबीएसई

– कोरोना वायरस के कारण अप्रैल में नहीं शुरू हो सका शैक्षिक सत्र

– अगले साल के बोर्ड परीक्षा में छात्रों को मिल सकती है राहत

लखनऊ। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में स्कूलों का वर्तमान शैक्षणिक सत्र बिगड़ गया है। स्कूल अब मई में खुलने के आसार कम ही नजर आ रहे है। ऐसे में सत्र 2020-21 में छात्रों के लिए उपस्थिति की अनिवार्यता में छूट मिल सकती हैं।

स्कूलों में को यह आश्वासन सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने दी है। वह इन दिनों स्कूलों के प्रिसिंपल से जूम वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग कर रहे है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत की उपस्थिति की अनिवार्यता बोर्ड की ओर से तय की गई है। इस साल बोर्ड ने पूरे देश में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले हजारों छात्रों के प्रवेश कार्ड रोक दिए थे लेकिन इस साल कोरोना के कारण स्कूलों का संचालन अपने नियमित समय पर नहीं हो पा रहा है. ऐसे में बोर्ड इस साल इसमें छूट देने की तैयारी कर रहा है।

सीबीएसई क्लास 10वीं व 12वीं का मूल्यांकन जल्द ही शुरू करने की तैयारी कर रहा है। संभव है कि तीन मई के बाद ही बोर्ड मूल्यांकन शुरू करा दें। इस पर सेंट्रल नोडल सुपरवाइजर्स को सभी विषयों के परीक्षकों का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी स्कूलों के प्रिंसिपल से जमा कराने को कहा है। इसके बाद परीक्षकों के घर ही उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जाएगी और सात से आठ दिन का समय मूल्यांकन के लिए दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट एकत्र करेगा।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...