back to top

भारत में इस मंदी का नहीं होगा ज्यादा असर : कमलेश

-एमिटी विवि ने ऑनलाइन वेब सेमिनार आयोजित

लखनऊ। वर्तमान परिदृश्य में इंजीनियरिंग छात्रों को रोजगार के लिए होने वाले कैम्पस सेलेक्शन प्रक्रिया में सफल होने की तैयारी कराने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर ने गुरुवार को एक ऑनलाइन वेब सेमिनार का आयोजन किया।

हाऊ टू प्रिपेयर फॉर कैम्पस प्लेसमेंट विषय पर आयोजित इस वेब सेमिनार को वर्टिश टैक्नोलॉजी इण्डिया प्रा. लिमिटेड के वरिष्ठ नियोक्ता, लीडरशिप एण्ड कैंपस प्लेसमेंट कमलेश जगडाले ने संबोधित किया।

सेमिनार में बोलते हुए कमलेश ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण पूरी दुनियां के रोजगार में अचानक ही बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाला समय रोगार के लिहाज से चुनौती भरा रहने वाला है। सभी आर्थिक विशेषज्ञ वैश्विक मंदी की तरफ इशारा कर रहे हैं लेकिन हम खुशकिस्मत हैं कि भारत में इस मंदी का बहुत असर नहीं होने जा रही।

सरकार भी भरपूर प्रयास कर रही है कि देश में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। छात्रों को भी आने वाले समय के हिसाब से कैम्पस प्लेसमेंट की अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी अभ्यर्थी तकनीकि, कार्य और कार्य जनित तनाव को मैनेज करने में अपनी योग्यता सिद्ध कर लेगा, उसके लिए रोजगार पाना मुश्किल नहीं होगा। उन्होंने छात्रों से इस संबंध में विस्तार से चर्चा की और अपने अनुभवों को साझा किया। एमिटी विवि के अन्य परिसरों के इंजीनियरिंग छात्रों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...