back to top

भारत में निवेश, नवोन्मेष एवं विनिर्माण का यह सबसेसही समय : PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत में आज निवेश,नवोन्मेष एवं विनिर्माण का सबसे अच्छा समय है। उन्होंने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा,सरकार की मदद से उद्योग, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थान कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। स्वेदशी प्रौद्योगिकी का विकास हो, अनुसंधान एवं विकास के जरिये बौद्धिक संपदा सृजित करना हो, वैश्विक मानक में योगदान देना हो।

भारत हर आयाम में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा,इन सबके साथ भारत में आज निवेश,नवोन्मेष एवं विनिर्माण का सबसे अच्छा समय है। उन्होंने कह,आज देश में कई कंपनियां बड़े पैमाने पर विनिर्माण कर रही हैं जिससे बड़ी संख्या में रोजगार सृजित हुए हैं। प्रधानमंत्री ने भारत ने अपना मेड इन इंडिया 4जी प्रौद्योगिकी का ढांचा पेश किया है। यह देश की बड़ी स्वदेशी उपलब्धि है। इसके साथ भारत विश्व के उन पांच देशों में शामिल हो गया है जिनके पास यह क्षमता है।

मोदी ने कहा,यह डिजिटल आत्मनिर्भरता, प्रौद्योगिकी आत्मनिर्भरता की दिशा में देश का एक बड़ा कदम है। स्वदेशी 4जी और 5जी प्रौद्योगिकी ढांचे से हम न केवल बेहतर संपर्क सुविधा सुनिश्चित कर पाएंगे बल्कि देशवासियों को तेज एवं भरोसेमंद इंटरनेट भी दे पाएंगे।उन्होंने कहा,भारत का स्वदेशी 4जी ढांचा निर्यात के लिए भी तैयार है। यानी यह भारत के व्यापार को बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा। इससे 2030 तक भारत के 6जी दृष्टिकोण को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

मोदी ने कहा,अनुकूल नीतियों की वजह से पिछले 10 साल में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। और आज देश में एक जीबी वायरलेस डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम है।उन्होंने कहा,साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए कानून को मजबूत किया गया है, जवाबदेही बढ़ायी गयी है और शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार किया गया है। इससे उद्योग और ग्राहक दोनों को लाभ मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...