back to top

इस मशहूर सिंगर का 37 वर्ष की आयु में निधन,सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां 37 साल की उम्र में हॉलीवुड की फेमस सिंगर के निधन की खबर ने लोगों को सदमा दिया है. उनके इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर जाने की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई, तो उनके फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

इस सिंगर को उनके फेमस डांस ट्रैक ‘Party Rock Anthem’ से दुनियाभर में पहचान मिली थी. जिनका नाम सिंगर लॉरेन बेनेट है. जिनके अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है.

बेनेट को 2011 में रिलीज हुए LMFAO के सुपरहिट गाने Party Rock Anthem से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. उस वक्त का यह सॉन्ग सबसे बड़े डांस एंथम्स में शामिल हुआ था और दुनियाभर के क्लबों, पार्टियों और म्यूजिक चार्ट्स पर यह लंबे समय तक छाया रहा था. इस गाने में लॉरेन की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था.

लॉरेन के निधन की खबर उनके एक्स गर्ल ग्रुप GRL के मेंबर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी. ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पोस्ट में लिखा गया, ‘लॉरेन की खूबसूरत शख्सियत ने कई लोगों की जिंदगी को छुआ. उन्हें हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा.’

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और म्यूजिक जगत से जुड़े कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे. उनके चाहने वालों ने उनकी पुरानी तस्वीरें और गानों के वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया. कई फैंस ने लिखा कि ‘Party Rock Anthem’ हमेशा उन्हें लॉरेन की याद दिलाता रहेगा.

हालांकि, उनके निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है, लेकिन परिवार या करीबी लोगों की ओर से अब तक उनकी मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. ऐसे में फैंस भी इस खबर से हैरान हैं और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

लॉरेन बेनेट ने अपने करियर में कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर अपनी अलग पहचान बनाई. खासकर ‘Party Rock Anthem’ की सफलता ने उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर पॉपुलर बना दिया था. आज भी यह गाना दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले पार्टी ट्रैक्स में गिना जाता है.

बहरहाल, लॉरेन के असमय निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है. उनकी आवाज और उनके गानों की यादें हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी.

RELATED ARTICLES

अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब शांति और विकास जम्मू कश्मीर की पहचान: नितिन नवीन

जम्मू ।भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है...

ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौके पर मौत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई,...

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला ने कबूला 19 लाख रुपये खर्च करने की बात

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहां मुख्य आरोपियों में से एक, अविनाश शुक्ला ने...

15 अभियुक्त दोषी करार… 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या को 5-5 साल की सजा

लखनऊ। मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े 13 बांग्लादेशी और दो रोहिंग्या समेत कुल 15 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए एनआईए/एटीएस की...

लखनऊ में नितिन नबीन के रोड शो पर विवाद: हनुमान वेशधारी के डांस से सियासत गरमाई, FIR की मांग,VHP भी नाराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में आयोजित रोड शो अब विवादों में घिर गया है।...

मुंबई में बारिश से कुछ देर के लिए राहत, स्कूल और कॉलेज बंद, आरेंज अलर्ट जारी

मुंबई। मुंबई में मंगलवार को सुबह घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। हालांकि, सुबह कोई खास बारिश नहीं हुई जिससे दो दिनों...